पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बागान के दिग्गज भबानी रॉय का निधन

By भाषा | Updated: September 13, 2021 22:33 IST2021-09-13T22:33:32+5:302021-09-13T22:33:32+5:30

Former Indian player and Bagan legend Bhabani Roy passes away | पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बागान के दिग्गज भबानी रॉय का निधन

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बागान के दिग्गज भबानी रॉय का निधन

नयी दिल्ली, 13 सितंबर पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मोहन बागान के दिग्गज भबानी रॉय का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया।

वह 75 बरस के थे।

रॉय को पिछले कुछ दिनों से शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रॉय ने 1969 में मर्डेका कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीन मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया।

घरेलू स्तर पर वह 1968 और 1971 में संतोष ट्रॉफी जीतने वाली पश्विम बंगाल की टीम का हिस्सा रहे।

वह 1968 से मोहन बागान की ओर से क्लब फुटबॉल खेले। उन्होंने 1972 में टीम की कप्तानी की जो टीम के साथ उनका अंतिम साल था।

रॉय ने अपने करियर की शुरुआत बागान के चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल के साथ 1964 में की थी।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रॉय के निधन पर शोक जताया है।

एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘‘भबानी रॉय के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भारत में खेल में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। मैं काफी दुखी हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Indian player and Bagan legend Bhabani Roy passes away

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे