लाइव न्यूज़ :

पूर्व भारतीय हॉकी कोच एमके कौशिक कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: May 5, 2021 13:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और कोच एमके कौशिक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार के अनुसार 1980 मॉस्को ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य 66 साल के कौशिक के आक्सीजन स्तर में लगातार बदलाव हो रहा है।

उनके बेटे अहसन ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह कोविड-19 से पीड़ित है और उन्हें यहां शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले 17 अप्रैल को उनके अंदर लक्षण दिखे थे लेकिन आरटीपीसीआर और रेपिड एंटीजन टेस्ट के नतीजे नेगेटिव आए। इसके बाद 24 अप्रैल को हमने उनकी छाती का सीटी स्कैन कराया और कोविड के कारण निमोनिया का पता चला।’’

अहसन ने कहा, ‘‘इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालात ना तो स्थिर है और ना ही गंभीर। रात के समय उनका आक्सीजन का स्तर काफी तेजी से गिर जाता है जो बड़ी समस्या है।’’

पॉजिटिव पाए जाने के बाद कौशक की पत्नी का भी इसी अस्पताल में उपचार चल रहा है लेकिन वह अच्छी तरह से उबर रही हैं और इस हफ्ते उन्हें छुट्टी दिए जाने की संभावना है।

अहसन ने कहा, ‘‘मेरी मां अब उबर चुकी हैं और उन्हें दो या तीन दिन में छुट्टी मिल जानी चाहिए।’’

कौशिक भारत की सीनियर पुरुष और महिला दोनों टीमों को कोचिंग दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!