लाइव न्यूज़ :

पूर्व भारतीय गोलकीपर प्रशांत डोरा का निधन

By भाषा | Updated: January 26, 2021 16:57 IST

Open in App

कोलकाता, 26 जनवरी भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर प्रशांत डोरा का मंगलवार को निधन हो गया। वह 44 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और 12 साल का बेटा है।

डोरा के बड़े भाई तथा भारत और मोहन बागान के पूर्व गोलकीपर रहे हेमंत के अनुसार प्रशांत को लगातार बुखार चल रहा था जिसके बाद दिसंबर में पता चला कि उन्हें हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टोसाइटोसिस (एचएलएच) रोग है।

इस रोग से प्रतिरोधक प्रणाली प्रभावित होती है जो संक्रमण या कैंसर जैसी बीमारियों का कारक हो सकता है।

उनके बड़े भाई ने पीटीआई से कहा, ‘‘उनके प्लेटलेट में काफी कमी आ गयी थी और चिकित्सकों ने इस रोग का पता करने में लंबा समय लिया। बाद में उनका टाटा मेडिकल (न्यूटाउन स्थित कैंसर संस्थान) में इलाज चल रहा था। हम उन्हें लगातार खून दे रहे थे लेकिन वह नहीं बच पाये और आज दोपहर बाद एक बजकर 40 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।’’

हेमंत और प्रशांत भारत की तरफ खेलने वाली भाईयों की मशहूर जोड़ियों में शामिल थे। प्रशांत ने 1999 में थाईलैंड के खिलाफ पदार्पण किया तथा उन्होंने सैफ कप और सैफ खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

उन्हें 1997-98 और 1999 में संतोष ट्राफी में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर आंका गया था। उन्होंने टॉलीगंज अग्रगामी की तरफ से अपने करियर की शुरुआत की तथा कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट, मोहम्मडन स्पोर्टिंग, मोहन बागान और ईस्ट बंगाल की तरफ से भी खेले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!