लाइव न्यूज़ :

भारतीय एथलेटिक्स टीम के पूर्व कोच यूरी का उक्रेन में निधन : एएफआई

By भाषा | Updated: June 22, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून भारतीय एथलेटिक्स टीम के पूर्व कोच यूरी ओगोरोदनिक का अपने देश उक्रेन में निधन हो गया। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह 84 वर्ष के थे।

यूरी लंबे समय तक भारतीय एथलेटिक्स से जुड़े रहे हैं और उन्होंने कई प्रतियोगिताओं के लिये भारतीय एथलीटों को तैयार किया। यूरी को 2011 के डोप प्रकरण में कथित तौर पर शामिल होने के कारण बर्खास्त कर दिया गया था।

उनका सोमवार को कार्किव में निधन हो गया था। एएफआई ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। महासंघ के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने ओगोरोदनिक को भारतीय एथलेटिक्स का मित्र करार दिया जिन्होंने उसके विकास में अहम भूमिका निभायी।

सुमरिवाला ने कहा, ‘‘मैं दुखी हूं कि हमने भारतीय एथलेटिक्स का मित्र खो दिया। उन्होंने अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारियों के प्रति अपने दृष्टिकोण से अंतर पैदा किया। ’’

भारत के छह शीर्ष एथलीटों के प्रतिबंधित दवाईयों के सेवन का दोषी पाये जाने के बाद ओगोरोदनिक को जुलाई 2011 में बर्खास्त कर दिया गया था। उन्हें रियो ओलंपिक 2016 के लिये एथलीटों को तैयार करने के लिये फिर से टीम से जोड़ा गया था। इन खेलों के बाद वह स्वदेश लौट गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!