लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता मंदीप जांगड़ा पेशेवर मुक्केबाज बने

By भाषा | Updated: March 6, 2021 15:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों (2014) के रजत पदक और अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज मंदीप जांगड़ा ने पेशेवर बनने का फैसला किया है और वह 19 मार्च में फ्लोरिडा में अपने पेशेवर करियर का आगाज करेंगे।

यह 27 साल का मुक्केबाज सुपर वाल्टरवेट (69 किग्रा भार वर्ग) में चुनौती पेश करेगा जहां उनके विरोधी खिलाड़ी का अभी फैसला नहीं हुआ है।

एशियाई चैम्पियनशिप (2013) के इस रजत पदक विजेता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मैं पिछले एक साल से पेशेवर बनने की कोशिश कर रहा था और आखिरकार ऐसा हो पाया। मैं 19 मार्च को होने वाले बाउट से पहले अभ्यास के लिए कल अमेरिका के लिए रवाना हो रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह मेरे लिए एकमात्र मुकाबला है जिसे ‘एमटीके ग्लोबल’ के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। मैं देखूंगा कि चीजें कैसे चलती हैं। उम्मीद है, मुझे सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक प्रमोटर मिलेगा।’’

दक्षिण एशियाई खेलों का यह स्वर्ण पदक विजेता आखिरी बार ‘इंडियन बॉक्सिंग लीग’ के 2019 सत्र में रिंग में दिखा था । वह हालांकि इसके बाद राष्ट्रीय शिविर में जगह नहीं बना पाये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिये यह (राष्ट्रीय शिविर में जगह नहीं बना पाना) निराशाजनक है लेकिन मैं एमेच्योर मुक्केबाजी नहीं छोडूंगा जिन दो श्रेणियों में मैं ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए प्रयास कर सकता था वह 69 किग्रा और 75 किग्रा हैं, इन दोनों पहले ही कोटा तय (विकास कृष्ण और आशीष कुमार) हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!