लाइव न्यूज़ :

एआईएफएफ के पूर्व उपाअध्यक्ष सीआर विश्वनाथन का निधन

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:00 IST

Open in App

चेन्नई, 15 जून अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के पूर्व उपाध्यक्ष और अनुभवी प्रशासक सीआर विश्वनाथन का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

वह 85 बरस के थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है।

सीआरवी के नाम से लोकप्रिय विश्वनाथन का दिल का दौरा पड़ने से यहां के एक अस्पताल में सुबह तीन बजे निधन हुआ। तमिलनाडु फुटबॉल संघ के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एआईएफएफ के उपाध्यक्ष (2004-08) रहने के अलावा विश्वनाथन लंबे समय तक तमिलनाडु फुटबॉल संघ (टीएफए) के पदाधिकारी रहे जिसमें अध्यक्ष और सचिव पद पर भी वह काबिज रहे।

वह 2008 से 2012 तक एफआईएफफ की कार्यकारी समिति के सदस्य रहे जबकि 2009 से 2012 तक उन्होंने एआईएफएफ की तकनीकी समिति के अध्यक्ष की भूमिका निभाई। कुछ मौकों पर वह भारतीय फुटबॉल टीम के मैनेजर भी रहे।

एआईएफएफ ने विश्वनाथन के निधन पर शोक जताया है और अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने इस मौके पर भारतीय फुटबॉल में उनके योगदान का याद किया।

पटेल ने कहा, ‘‘सीआर विश्वनाथन के निधन की दुखद खबर सुनकर एआईएफएफ से जुड़े सभी लोग स्तब्ध हैं। उन्हें भारतीय फुटबॉल और खेलों में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।’’

एआईएफएफ महासचिव कुशाल दास ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

एशियाई फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने भी विश्वनाथन के निधन पर भारतीय फुटबॉल परिवार और एआईएफएफ को शोक संदेश भेजा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!