लाइव न्यूज़ :

पहली बार ओलंपिक की व्यक्तिगत निशानेबाजी स्पर्धाओं में महिलाओं की संख्या पुरूषों से ज्यादा

By भाषा | Updated: July 10, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई ओलंपिक खेलों में ऐसा पहली बार होगा कि व्यक्तगित निशानेबाजी स्पर्धाओं में भाग लेने वाली महिला प्रतिभागियों की संख्या पुरूष निशानेबाजों की संख्या से ज्यादा होगी।

व्यक्तिगत महिला स्पर्धाओं के लिये पंजीकृत प्रविष्टियों की संख्या 239 है जबकि व्यक्तिगत पुरूष स्पर्धाओं में 208 निशानेबाजों के भाग लेने की उम्मीद है।

तोक्यो में करीब 100 देशों के 356 निशानेबाजों के भाग लेने की उम्मीद है जिसमें महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सबसे ज्यादा प्रतिभागी होंगे। भारत की 15 सदस्यीय टीम चुनौती पेश करेगी।

ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे और निशानेबाजी स्पर्धायें अगले दिन से ही शुरू हो जायेंगी।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ ने एक बयान में कहा, ‘‘तोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में 356 एथलीट पांच महाद्वीपों से 100 राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का प्रतिनिधित्व करेंगे। ’’

सबसे ज्यादा प्रतिभागियों के 10 मीटर एयर पिस्टल महिला (53) और 10 मीटर एयर राइफल महिला स्पर्धाओं (49) में भाग लेने की उम्मीद है।

पुरूषों की स्पर्धाओं में सबसे ज्याद प्रतिभागी 10 मीटर एयर राइफल (47) और 50 मीटर राइफल थ्री पाजीशन (39) में होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!