फुटबाॉल का वास्तविक दुखद नुकसान: फाउलर

By भाषा | Updated: November 26, 2020 19:47 IST2020-11-26T19:47:38+5:302020-11-26T19:47:38+5:30

Football's real tragic loss: Fowler | फुटबाॉल का वास्तविक दुखद नुकसान: फाउलर

फुटबाॉल का वास्तविक दुखद नुकसान: फाउलर

वास्को, 26 नवंबर लीवरपूल के पूर्व महान खिलाड़ी और एससी ईस्ट बंगाल के कोच रॉबी फाउलर ने गुरुवार को अर्जेन्टीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक करार दिया।

ब्राजील के पेले के साथ दुनिया के सर्वकालिक महानतम फुटबॉलर माने जाने वाले माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 60 साल के थे।

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर फाउलर ने कहा, ‘‘यह बेहद दुखद है। मुझे लगता है निश्चित तौर पर बड़े होते हुए मैं उनसे प्रेरणा लेता था। निश्चित तौर पर वह महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी दुखद है और हमें पता है कि उनके जीवन में विभिन्न समस्याएं थीं। लेकिन इस तथ्य को मत भूलिए कि वह बेहद स्तरीय खिलाड़ी थे।’’

फाउलर ने कहा कि वह भाग्यलशाली है कि अर्जेन्टीना के इस खिलाड़ी से कुछ बार मिलने में सफल रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी नजर में वह शानदार इंसान थे। यह फुटबॉल के लिए वास्तविक दुखद नुकसान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Football's real tragic loss: Fowler

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे