लाइव न्यूज़ :

दिल्ली फुटबॉल दिवस के मौके पर ‘37 प्लस लीग’ लॉन्च करेगी ‘फुटबॉल दिल्ली’

By भाषा | Updated: July 5, 2021 14:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई फुटबॉल दिल्ली ने भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के जन्मदिन तीन अगस्त को मनाये जाने वाले दिल्ली फुटबॉल दिवस के मौके पर खेल से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के साथ ‘37 प्लस लीग’ शुरू करने का फैसला किया है।

दिल्ली में रहने वाले भारतीय फुटबॉल के करिश्माई खिलाड़ी छेत्री के 37 वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए इसका नाम ‘37 प्लस लीग’ रखा गया है। इस लीग में आठ से 10 टीमें होंगी और इसके मुकाबले शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे। लीग आठ से 10 सप्ताह तक चलेगी।

फुटबॉल दिल्ली की कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान रविवार को यह फैसला लिया गया।

फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरन ने कहा, ‘‘ दिल्ली में फुटबॉल को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने के लिए ‘37 प्लस लीग’ ‘फुटबॉल दिल्ली’ की एक और पहल है। इस लीग की शुरुआत के साथ दिल्ली के संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के लिए एक साथ आने और खेल के प्रति अपने प्यार, जुनून, अनुभव को व्यक्त करने का मौका होगा। इसके साथ ही उन्हें सक्रिय रहने का भी एक मंच मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीन अगस्त को कप्तान सुनील छेत्री के जन्मदिन और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए ‘फुटबॉल दिल्ली’ दिवस मनाना हमारे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।’’

कार्यकारी समिति ने बेंगलुरु में होने वाली आई-लीग सेकेंड डिवीजन (दूसरे स्तर) टूर्नामेंट में दिल्ली से दो टीमों को नामांकित करने के लिए 20 जुलाई से क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता को शुरू करने का भी फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!