लाइव न्यूज़ :

भारत की पांच महिला पहलवानों ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:47 IST

Open in App

लखनऊ, 22 मार्च हरियाणा की सोनम मलिक सहित पांच भारतीय पहलवानों ने नौ से 18 अप्रैल तक कजाखस्तान में होने वाली एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता 2021 और सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

सोनम के अलावा, सीमा (50 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा), निशा (68 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) ने भी इस प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की।

इन पांचों का चयन सोमवार को यहां ओलंपिक भार वर्ग के चयन ट्रायल के बाद हुआ।

चयन ट्रायल में अठारह साल की सोनम ने लगातार चौथी बार रियो ओलंपिक कांस्य पदक साक्षी मलिक मात दी। उन्होंने इस मुकाबले को 8-7 से जीता।

भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि, ‘‘ एशियाई चैम्पियनशिप के लिए बाकी बचे हुए चार श्रेणियों के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 27 मार्च को होगा।’’

इससे पहले राष्ट्रीय चैम्पियन संदीप सिंह मान (74 किग्रा), सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) और सुमित मलिक (125 किग्रा) ने 16 मार्च में दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल से एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स में जगह पक्की की।

ग्रीको रोमन में ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), आशु (67 किग्रा), गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा), रवि (97 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) ने ट्रायल में अपने-अपने वर्ग में टिकट कटाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!