लाइव न्यूज़ :

जैमीसन को पांच विकेट, भारत 217 रन पर सिमटा, न्यूजीलैंड की सजग शुरुआत

By भाषा | Updated: June 20, 2021 20:44 IST

Open in App

साउथम्पटन, 20 जून लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने अपने आठवें टेस्ट मैच में पांचवीं बार पारी में पांच विकेट लिये जिससे न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के तीसरे दिन रविवार को यहां भारत को 217 रन पर समेटने के बाद चाय काल तक बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाये।

भारतीय गेंदबाजों को कीवी गेंदबाजों की तरह स्विंग नहीं मिली लेकिन उन्होंने सीम का अच्छा उपयोग किया। न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी ने हालांकि भारतीयों को कोई मौका नहीं दिया और 21 ओवर तक दोनों छोर संभाले रखे। चाय के विश्राम के समय टॉम लैथम 17 और डेवोन कॉनवे 18 रन पर खेल रहे थे। न्यूजीलैंड अभी भारत से 181 रन पीछे है।

भारत ने सुबह तीन विकेट पर 146 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन 71 रन के अंदर बाकी बचें सातों विकेट गंवा दिये। इसका श्रेय न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों और कप्तान केन विलियमसन को जाता है जिन्होंने भारतीय बल्लेबाजों विशेषकर कप्तान विराट कोहली (142 गेंदों पर 44 रन) और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (119 गेंदों पर 49 रन) के लिये अच्छी तरह से जाल बिछाया।

जैमीसन ने 31 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि नील वैगनर (40 रन देकर दो), ट्रेंट बोल्ट (47 रन देकर दो) और टिम साउदी (64 रन देकर एक) ने बाकी पांच विकेट निकाले।

कीवी गेंदबाजों ने कोहली के लिये लगातार ऑफ स्टंप से बाहर गेंदबाजी करके उनकी एकाग्रता की परीक्षा ली जबकि रहाणे को उन्हें शार्ट पिच गेंदें करके उन्हें पुल शॉट खेलने के लिये ललचाया। इस बीच विलियमसन ने गेंदबाजी में लगातार बदलाव भारतीयों को किसी भी गेंदबाज को समझने का अवसर नहीं दिया।

भारत ने सुबह तीन विकेट पर 146 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में चार विकेट के एवज में 65 रन जोड़कर लंच तक स्कोर सात विकेट पर 211 रन तक पहुंचाया। भारत के पुछल्ले बल्लेबाज नयी गेंद के सामने देर तक नहीं टिक पाये। न्यूजीलैंड ने लंच के बाद बाकी बचे तीनों विकेट 19 गेंद और छह रन के अंदर निकालकर भारतीय पारी का अंत किया।

बादल छाये रहने के कारण बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। कोहली अपने कल के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ पाये। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के उनके साथी जैमीसन ने उन्हें काफी परेशानी में डाला।

बोल्ट और जैमीसन ने उनके लिये ऑफ स्टंप से बाहर गेंद करना जारी रखा और कोहली भी उनकी रणनीति भांपकर इन गेंदों को छोड़ते रहे। ऐसे में जैमीसन की बेहतरीन लेंथ से की गयी गेंद उनके पैड से टकरायी और अंपायर की उंगली उठ गयी। कोहली ने इस पर डीआरएस भी गंवाया।

ऋषभ पंत (चार) ने 19 गेंद तक कोई रन नहीं बनाया और फिर मिडविकेट पर चौका जड़ा। इसके दो गेंद बाद जैमीसन की कोण लेती गेंद पर उन्होंने ड्राइव करने के प्रयास में तीसरी स्लिप में लैथम को कैच दे दिया।

कोहली के साथ 61 रन की साझेदारी टूटने के बाद रहाणे को लग गया था कि रन गति तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कुछ अच्छे शॉट खेले। रहाणे ने वैगनर की गेंद पर गलत टाइमिंग से पुल किया लेकिन बच गये। वैगनर ने फिर शार्ट पिच गेंद की और इस बार उन्होंने स्क्वायर लेग पर लैथम को कैच दे दिया। रहाणे पुल शॉट खेलने के जाल में फंसकर अर्धशतक से चूक गये।

रविचंद्रन अश्विन (27 गेंदों पर 22 रन) ने कुछ उपयोगी रन बनाये लेकिन लंच से ठीक पहले टिम साउदी (64 रन देकर एक) ने उनका विकेट निकाल दिया। जैमीसन ने इशांत शर्मा (चार) और जसप्रीत बुमराह (शून्य) को आउट करके पांच विकेट लेने का कारनामा पूरा किया जबकि बोल्ट ने रविंद्र जडेजा (15) को आउट करके भारतीय पारी का अंत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!