लाइव न्यूज़ :

वायु सेना के पांच कर्मी भारतीय ओलंपिक दल में शामिल

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई  भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पांच कर्मी शुक्रवार से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय दल का हिस्सा हैं।

भारतीय वायु सेना से जारी विज्ञप्ति में गुरुवार को बताया गया कि चार कर्मी सार्जेंट शिवपाल सिंह (भाला फेंक), सार्जेंट नूह निर्मल टॉम (चार गुणा 400 मिश्रित रिले टीम) , जूनियर वारंट अधिकारी दीपक कुमार (10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी) और कॉर्पोरल एलेक्स एंथोनी (चार गुणा 400 मिश्रित रिले टीम) खिलाड़ी के रूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि मास्टर वारंट अधिकारी अशोक कुमार कुश्ती स्पर्धाओं में रेफरी होंगे।  अशोक कुमार पहले भारतीय रेफरी हैं जो लगातार दो ओलंपिक खेलों में रेफरी की भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ आईएएफ को तोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल में पांच वायु योद्धाओं (चार प्रतिस्पर्धी और एक रेफरी के रूप में) के शामिल होने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। ऐसा 25 वर्षों के अंतराल पर हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!