लाइव न्यूज़ :

पहले पॉजीटिव फिर नेगेटिव आया साइना, प्रणय का परीक्षण, थाईलैंड ओपन में खेलने की मिली मंजूरी

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:38 IST

Open in App

बैंकॉक, 12 जनवरी भारत की चोटी की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और एचएस प्रणय के कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के कुछ घंटों बाद ही उनका अगला परीक्षण नेगेटिव आ गया जिससे इन दोनों का थाईलैंड ओपन में खेलने का रास्ता भी साफ हो गया। पहले इस टूर्नामेंट से उन्हें बाहर कर दिया गया था।

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) और भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की।

बाइ ने बयान में कहा, ‘‘साइना नेहवाल और एचएस प्रणय का कोविड-19 के लिये किया गया चौथे दौर का परीक्षण नेगेटिव आया है और इन दोनों शटलर को योनेक्स थाईलैंड ओपन में भाग लेने की स्वीकृति मिल गयी है। ’’

राष्ट्रीय संघ ने कहा, ‘‘बाइ ने यह मसला बीडब्ल्यूएफ के शीर्ष अधिकारियों के सामने रखा कि अगर परीक्षण नेगेटिव आये हैं तो संबंधित खिलाड़ियों के मैचों का कार्यक्रम फिर से तय किया जाना चाहिए और किसी खिलाड़ी को वाकओवर नहीं मिलना चाहिए। ’’

इससे पहले दिन में साइना का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजीटिव आने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था जबकि प्रणय का मामला अधर में लटक गया था क्योंकि उनका एक परीक्षण पॉजीटिव आने के बाद अगला परीक्षण नेगेटिव आ गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!