लाइव न्यूज़ :

वैश्विक पदक जीतने वाले इक्वाडोर के पहले खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: October 24, 2021 16:31 IST

Open in App

क्विटो, 24 अक्टूबर (एपी) इक्वाडोर के धावक एलेक्स क्विनोनेज की बंदरगाह शहर गुआयाक्विल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्विनोनेज 32 बरस के थे। वह 2012 में राष्ट्रीय हीरो बने थे जब उन्होंने लंदन ओलंपिक खेलों की 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई थी। वह फाइनल में सातवें स्थान पर रहे थे जिसे महान धावक उसेन बोल्ट ने जीता था।

वह इसके बाद 2019 में ट्रैक स्पर्धा में वैश्विक पदक जीतने वाले इक्वाडोर के पहले एथलीट बने जब उन्होंने दोहा में विश्व चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता।

क्विनोनेज ने तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया था लेकिन रहने के स्थान संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया और वह इन खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए।

गुआयाक्विल के समाचार पत्र अल यूनिवर्सो के अनुसार शुक्रवार रात लगभग नौ बजकर 20 मिनट क्विनोनेज की गोल मारकर हत्या कर दी गई। एक अन्य व्यक्ति की भी हत्या की गई।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने शनिवार को बयान जारी करके कहा कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।

इक्वाडोर ओलंपिक संघ ने भी शनिवार को बयान जारी करके क्विनोनेज की मौत की पुष्टि की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!