टोक्यो ओलंपिक खेल गांव में कोविड वायरस की घुसपैठ, पहला मामला सामने आया

By विनीत कुमार | Updated: July 17, 2021 10:06 IST2021-07-17T09:51:09+5:302021-07-17T10:06:30+5:30

टोक्यो ओलंपिक खेलों के शुरू होने में अब करीब एक हफ्ते का समय रह गया है। इस बीच ओलंपिक खेल गांव में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है।

First coronavirus case detected in Tokyo Olympic Village says Organisers | टोक्यो ओलंपिक खेल गांव में कोविड वायरस की घुसपैठ, पहला मामला सामने आया

टोक्यो ओलंपिक खेल गांव में कोरोना का पहला मामला (फाइल फोटो)

Highlightsटोक्यो ओलंपिक खेल गांव में मिला कोरोना संक्रमण का पहला मामलाशख्स की पहचान जारी नहीं की गई है और उसे खेल गांव से बाहर एक होटल में भेजा गया हैदूसरी ओर भारतीय निशानेबाजी दल शनिवार सुबह टोक्यो पहुंच गया

टोक्यो: दुनिया भर में कोरोना खतरे के बीच टोक्यो ओलंपिक के आयोजन की तैयारी जारी है। इस बीच ओलंपिक खेलगांव में कोविड-19 वायरस के घुसपैठ की जानकारी सामने आई है। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के प्रवक्ता के अनुसार खेलगांव में एक शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार टेस्ट के बाद शख्स के संक्रमित होने की जानकारी सामने आई। इस शख्स की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है और उसे खेल गांव से फिलहाल बाहर रखा गया है। प्रवक्ता ने कहा कि इस शख्स को एक होटल में रखा गया है।


इससे पहले ओलंपिक के लिये पहुंचने के बाद खिलाड़ी बी इसी हफ्ते गुरूवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। खिलाड़ी को 14 दिन के आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया। 

ओलंपिक खेलों की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है और ऐसे में एक हफ्ते से कम समय बचा है। खेल गांव में कोरोना का मामला मिलना खतरनाक इसलिए भी साबित हो सकता है क्योंकि आने वाले दिनों में ओलंपिक खेलों के दौरान दुनिया भर के कई ऐथलीट और अधिकारी यहां ठहरेंगे।

वहीं, टोक्यो 2020 खेलों के मुख्य आयोजक सीको हाशिमोटो ने कहा, 'हम हर वो प्रयास कर रहे हैं ताकि कोविड महामारी को रोका जा सके। अगर महामारी फैलती है तो हम सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी स्थिति में क्या किया जाए, इसे लेकर हमारे पास योजना हो।'

बता दें कि ओलंपिक खेलों का आयोजन पिछले साल ही होना था। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इसे टालना पड़ा।

भारतीय निशानेबाजी दल टोक्यो पहुंचा

वहीं, भारतीय निशानेबाजी दल शनिवार सुबह टोक्यो पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार टोक्यो पहुंचे दल के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए ले लिए गए हैं और नतीजों का इंतजार है।


इससे पहले कल शीर्ष भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू भी ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए टोक्यों पहुंची थीं। ओलंपिक में भारत की इकलौती भारोत्तोलक चानू, राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा और सहायक कोच संदीप कुमार के साथ अमेरिका के सेंट लुइस में 50 दिवसीय अभ्यास के बाद टोक्यो पहुंची।

चानू के साथ उनके एक अन्य कोच प्रमोद शर्मा और फिजियोथेरेपिस्ट आलाप जावड़ेकर भी तोक्यो खेलों के लिए यहां पहुंचे। भारत का नौकायन दल यूरोप में अभ्यास कर पहले ही टोक्यो पहुंच चुका है।

Web Title: First coronavirus case detected in Tokyo Olympic Village says Organisers

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे