लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था 14 जुलाई को रवाना होगा: आईओए अधिकारी

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:34 IST

Open in App

चेन्नई, तीन जुलाई भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने शनिवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाड़ियों का पहला दल 14 जुलाई को एयर इंडिया की चार्टर्ड उड़ान से रवाना होगा।

मेहता ने बताया कि दल के बाकी सदस्य 16 से 19 जुलाई के बीच रवाना होंगे।

तोक्यो पहुंचने पर सभी एथलीटों और अधिकारियों को तीन दिनों के लिए पृथकवास में रहना होगा।

आईओए अधिकारी ने यहां तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले कुछ भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ वहां पहुंचने पर हमें तीन दिनों तक पृथकवास में रहना होगा। आगमन के दिन को शून्य दिवस कहा जाता है। पृथकवास के बाद हम बाहर निकल सकते हैं।’’

यहां जारी विज्ञप्ति में मेहता ने कहा, ‘‘ ओलंपिक के लिए भारतीय दल का पहला जत्था 14 जुलाई को एयर इंडिया की चार्टर्ड उड़ान से रवाना होगा जिसमें खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हैं। बाकी अधिकारी 16 से 19 जुलाई के बीच यात्रा करेंगे।’’

तोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होगा।

मेहता ने स्वीकार किया कि कोविड-19 महामारी ने कुछ हद तक भारतीय एथलीटों की खेलों की तैयारी को प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी से प्रभावित होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ी इन खेलों के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसमें 115 खिलाड़ियों ने अब तक 18 खेलों में क्वालीफाई किया है, जिसमें तलवारबाजी में पहली बार ऐतिहासिक क्वालीफिकेशन भी है।’’

तमिलनाडु की सीए भवानी देवी ओलंपिक में स्थान पक्का करने वाली भारत की पहली तलवारबाज हैं।

इस कार्यक्रम में भवानी देवी के साथ टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान और शरत कमल के अलावा फर्राटा धाविका दुती चंद भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!