लाइव न्यूज़ :

भारतीय एथलीटों का पहला जत्था खेल मंत्री, साइ, आईओए अधिकारियों की उपस्थिति में तोक्यो के लिए रवाना

By भाषा | Updated: July 17, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले आठ खेलों के भारतीय खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों को शनिवार शाम को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर औपचारिक विदाई दी।

खिलाड़ियों के पहले जत्थे को विदाई देने के लिए ठाकुर के साथ खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा एवं महासचिव राजीव मेहता के साथ अन्य अधिकारी शामिल थे।

यहां से रवाना हुए भारतीय दल में कुल 88 सदस्य हैं, जिसमें 54 खिलाड़ियों के अलावा सहयोगी सदस्य और आईओए के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

शनिवार को रवाना हुए दल में तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, जूडो, जिम्नास्टिक, तैराकी और भारोत्तोलन से जुड़े खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य शामिल हैं।

इस दल में पुरुष और महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा हैं। हॉकी टीमों का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसमें हवाई अड्डे के कर्मचारी दोनों तरफ खड़े होकर ताली बजा रहे थे।

शीर्ष भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए शुक्रवार को ही अमेरिका में अपने प्रशिक्षण केन्द्र से तोक्यो पहुंच गयी थी। ओलंपिक में भारत की इकलौती भारोत्तोलक चानू, राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा और सहायक कोच संदीप कुमार के साथ तोक्यो पहुंची। चानू के एक अन्य सहायक कोच प्रमोद शर्मा दिल्ली से पहले जत्थे के साथ रवाना हुए।

भारतीय मुक्केबाजों का दल भी इटली से तोक्यो रवाना हो चुका है जो रविवार को जापान की राजधानी पहुंचेगा। निशानेबाजों का दल क्रोएशिया से तोक्यो आने के बाद शनिवार को तड़के खेल गांव पहुंचा जहां उन्हें उनके कमरे सौंप दिये गये।

भारत के 228 लोगों के दल में 119 खिलाड़ी शामिल है। कोविड-19 महामारी के कारण ओलंपिक खेलों का आयोजन सख्त प्रतिबंधों के साथ दर्शकों के बिना होगा।

वरुण ठक्कर, गणपति चेंगप्पा, विष्णु सरवनन, नेत्रा कुमानन के साथ भारतीय नौकायन दल सबसे पहले तोक्यो पहुंचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!