लाइव न्यूज़ :

एफआईएच प्रो लीग से हमें एशियाई खेलों की तैयारियों में मदद मिलेगी: महिला हॉकी खिलाड़ी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:23 IST

Open in App

बेंगलुरू, आठ अक्टूबर इस सत्र में एफआईएच प्रो लीग में पदार्पण करने को तैयार महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों को लगता है कि आगामी टूर्नामेंट से उन्हें सिर्फ महत्वपूर्ण ‘एक्सपोजर’ ही नहीं मिलेगा बल्कि अगले साल होने वाले एशियाई खेलों के लिये तैयारी करने का मौका भी मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने शुक्रवार को कहा कि भारत और स्पेन आगामी महिला हॉकी प्रो लीग में केवल इस सत्र के लिए वैकल्पिक टीमों के रूप में खेलेंगे। दोनों टीमें सिर्फ इस सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की जगह लेंगी।

महिला एफआईएच हॉकी प्रो लीग का तीसरा सत्र 13 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दिन ओलंपिक एवं विश्व चैंपियन नीदरलैंड की टीम बेल्जियम से भिड़ेगी।

भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल यह मौका मिलने से काफी खुश हैं और उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट उन्हें व्यस्त कैलेंडर से पहले दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों से भिड़ने का मौका प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिये अच्छी खबर है। हमने देखा है कि हमारी पुरूष टीम को एफआईएच हॉकी प्रो लीग में खेलने से कितनी मदद मिली है। उन्हें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिला और मेरा मानना है कि इससे उन्हें अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाने में मदद मिली। ’’

रानी ने कहा, ‘‘इसी तरह से भारतीय महिला टीम भी इस मौके का पूरा फायदा उठाने के लिये तैयार है। ’’

गुरूवार को एफआईएच ‘स्टार ऑफ द ईयर’ बनीं स्ट्राइकर शर्मिला देवी ने कहा कि टीम की युवा खिलाड़ियों के लिये यह शानदार मौका होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया की शीर्ष टीमों से खेलने से मेरी जैसी युवाओं को काफी ‘एक्सपोजर’ मिलेगा। हम एशियाई खेलों से पहले दबाव वाले मुकाबलों में अपने प्रदर्शन पर काम करना चाहते थे। इस पहलू को देखते हुए एफआईएच हॉकी प्रो लीग अच्छा अनुभव होगा। ’’

अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया का मानना है कि इस ‘एक्सपोजर’ से प्रतिभाओं का पूल बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कोर ग्रुप में हमारे पास कुछ प्रतिभाशाली जूनियर खिलाड़ी आ रही हैं। एफआईएच हॉकी प्रो लीग में शीर्ष टीमों के खिलाफ लगातार मैच खेलने से टीम को महत्वपूर्ण टूर्नामेंट जैसे 2022 एशियाई खेल और 2023 एफआईएच महिला विश्व कप से पहले खिलाड़ियों के विभिन्न संयोजन आजमाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!