एफआईएच हॉकी प्रो लीग: बेल्जियम ने अमेरिका को हराया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 10:03 IST2021-05-16T10:03:19+5:302021-05-16T10:03:19+5:30

FIH Hockey Pro League: Belgium defeated America | एफआईएच हॉकी प्रो लीग: बेल्जियम ने अमेरिका को हराया

एफआईएच हॉकी प्रो लीग: बेल्जियम ने अमेरिका को हराया

एंटवर्प (बेल्जियम), 16 मई बेल्जियम की महिला हॉकी टीम ने दबदबा बनाते हुए शनिवार को यहां एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अमेरिका को 3-0 से हराया।

बेल्जियम की 2020-21 अभियान में यह दूसरी जीत है। टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर चल रही है। अमेरिकी टीम प्रो लीग तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

कोविड-19 महामारी के कारण फरवरी 2020 के बाद अपना पहला प्रो लीग मैच खेल रही अमेरिकी टीम की ओर से पांच खिलाड़ियों ने पदार्पण किया।

बेल्जियम की ओर से अबि राये ने दो गोल दागे जबकि टिफेनी डुकेसने ने एक गोल किया।

दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला यहां रविवार को खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: FIH Hockey Pro League: Belgium defeated America

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे