लाइव न्यूज़ :

एफआईएच हॉकी प्रो लीग: बेल्जियम-अर्जेंटीना का मैच टला

By भाषा | Updated: May 15, 2021 16:41 IST

Open in App

लुसाने, 15 मई दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण लागू यात्रा प्रतिबंधों के कारण बेल्जियम और अर्जेंटीना के बीच 22 और 23 मई को खेले जाने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मौचों को शनिवार को स्थगित कर दिया गया।

अर्जेंटीना को नीदरलैंड होते हुए बेल्जियम जाना था। नीदरलैंड ने हालांकि यात्रा प्रतिबंध लगा दिया और अर्जेंटीना की टीम बेल्जियम पहुंचने का कोई और वैकल्पिक मार्ग (विमान) नहीं ढूंढ सकी।

वैश्विक हॉकी का संचालन करने वाली एफआईएच ने कहा, ‘‘ अर्जेंटीना को नीदरलैंड होते हुए बेल्जियम जाना था लेकिन दक्षिण अमेरिकी देशों में कोविड-19 महामारी के कारण नीदरलैंड में लागू मौजूदा अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों की वजह से यह नहीं हो सकेगा।

उन्होंने बताया, ‘‘ दुर्भाग्य से दूसरे वैकल्पिक विमानों की तलाश करने के बाद भी इसका कोई हल नहीं निकाला जा सका।’’

एफआईएच के साथ बेल्जियम और अर्जेंटीना के हॉकी राष्ट्रीय संघ इन मुकाबलों को बाद की तारीख में खेलने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

बेल्जियम की महिला राष्ट्रीय टीम अपने एफआईएच प्रो लीग मैचों को अमेरिका के खिलाफ एंटवर्प में खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!