एफआईएच ने चार भारतीयों को 2023 विश्व कप में विभिन्न पदों पर अधिकारी नियुक्त किया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:24 IST2021-11-29T21:24:43+5:302021-11-29T21:24:43+5:30

FIH appoints four Indians as officials for 2023 World Cup | एफआईएच ने चार भारतीयों को 2023 विश्व कप में विभिन्न पदों पर अधिकारी नियुक्त किया

एफआईएच ने चार भारतीयों को 2023 विश्व कप में विभिन्न पदों पर अधिकारी नियुक्त किया

भुवनेश्वर, 29 नवंबर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने यहां और राउरकेला में होने वाले 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए सोमवार को चार भारतीयों को विभिन्न पदों पर अधिकारी नियुक्त किया।

सोनिया बाथला को एफआईएच ने तकनीकी अधिकारी जबकि कर्नल (डॉ) बिभु कल्याण नायक को चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया।  रघु प्रसाद और जावेद शेख को टूर्नामेंट के अंपायर के तौर पर नामित किया गया है।

दिल्ली हॉकी से संबंध रखने वाली सोनिया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त होने वाली भारत की अकेली महिला होंगी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निगोमबम ने चारों भारतीय अधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।

उन्होंने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हॉकी इंडिया के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे अधिकारी 2023 में प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मैं चारों को इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: FIH appoints four Indians as officials for 2023 World Cup

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे