FIFA World Ranking 2023: फीफा रैंकिंग सूची जारी, पहले नंबर पर ये टीम, जानें भारत किस स्थान पर, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2023 18:15 IST2023-04-06T18:14:13+5:302023-04-06T18:15:17+5:30

FIFA World Ranking 2023: विश्व चैंपियन अर्जेन्टीना एक स्थान के फायदे से विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। इसके बाद शीर्ष 10 में फ्रांस, ब्राजील, बेल्जियम, इंग्लैंड, नीदरलैंड, क्रोएशिया, इटली, पुर्तगाल और स्पेन का नंबर आता है।

FIFA World Ranking 2023 World champions Argentina top first time in six years 2nd France Brazil third place India moves up five places 101st see list | FIFA World Ranking 2023: फीफा रैंकिंग सूची जारी, पहले नंबर पर ये टीम, जानें भारत किस स्थान पर, देखें लिस्ट

विश्व चैंपियन अर्जेन्टीना एक स्थान के फायदे से विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है।

Highlightsएशियाई देशों में जापान शीर्ष पर है।भारत की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग 94 है जो उसने 1996 में हासिल की थी। भारतीय टीम के 1200.66 अंक हैं और वह एशिया के 46 देशों के बीच 19वें पायदान पर है।

FIFA World Ranking 2023: विश्व कप विजेता अर्जेंटीना छह साल में पहली बार गुरुवार को फीफा विश्व रैंकिंग में चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा । अर्जेंटीना ने पिछले महीने दो मैत्री मैचों में जीत दर्ज की थी जिससे वह ब्राजील को हटाकर चोटी पर पहुंचने में सफल रहा। ब्राजील को मोरक्को से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था जिससे वह तीसरे स्थान पर खिसक गया।

 

विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना से हारने वाला फ्रांस एक पायदान चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उसने यूरोपीय चैंपियनशिप क्वालीफायर्स के लगातार मैचों में नीदरलैंड और आयरलैंड को हराया था। बेल्जियम पहले की तरह चौथे जबकि इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है। इसके बाद नीदरलैंड, क्रोएशिया, इटली, पुर्तगाल और स्पेन का नंबर आता है।

भारतफीफा रैंकिंग में पांच स्थान के सुधार से 101वें पायदान पर

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम हाल में संपन्न त्रिकोणीय टूर्नामेंट में म्यामां और किर्गिस्तान पर जीत की बदौलत नवीनतम फीफा रैंकिंग में गुरुवार को पांच स्थान के फायदे से 101वें स्थान पर पहुंच गई। पिछले महीने म्यामां और किर्गिस्तान के खिलाफ क्रमश: 1-0 और 2-0 की जीत की बदौलत भारत ने 8.57 रेटिंग अंक हासिल किए और पांच स्थान की छलांग लगाने में सफल रहा।

भारत पिछली रैंकिंग में 106वें स्थान पर था। यह साल की पहली रैंकिंग है। पिछली रैंकिंग पिछले साल 22 दिसंबर को जारी की गई थी। भारत न्यूजीलैंड से एक स्थान पीछे और कीनिया से एक स्थान आगे है। इगोर स्टिमक के मार्गदर्शन में खेलने वाली भारतीय टीम के 1200.66 अंक हैं और वह एशिया के 46 देशों के बीच 19वें पायदान पर है।

भारत की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग 94 है जो उसने 1996 में हासिल की थी। विश्व चैंपियन अर्जेन्टीना एक स्थान के फायदे से विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। इसके बाद शीर्ष 10 में फ्रांस, ब्राजील, बेल्जियम, इंग्लैंड, नीदरलैंड, क्रोएशिया, इटली, पुर्तगाल और स्पेन का नंबर आता है। एशियाई देशों में जापान शीर्ष पर है।

 

Web Title: FIFA World Ranking 2023 World champions Argentina top first time in six years 2nd France Brazil third place India moves up five places 101st see list

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे