लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2022: पांच विश्व कप खिताब के साथ ब्राजील नंबर एक, दुनिया के 8 देशों ने ट्रॉफी पर किया कब्जा, यहां देखें 1930 -2022 तक टीमों की सूची...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 19, 2022 14:38 IST

FIFA World Cup 2022 Final: अर्जेंटीना की इस जीत के साथ पिछले चार विश्व कप से यूरोपीय बादशाहत का सिलसिला भी थम गया।

Open in App
ठळक मुद्देआखिरी बार 2002 में ब्राजील ने जापान और दक्षिण कोरिया में विश्व कप जीता था।अर्जेंटीना ने इससे पहले 1978 और 1986 में खिताब जीता था।पिछले साल कोपा अमेरिका जीतने वाली अर्जेंटीना ने लगातार दूसरा बड़ा खिताब जीता है।

FIFA World Cup 2022 Final: अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर फुटबॉल विश्व कप का अपना तीसरा खिताब जीत लिया है। लियोनेल मेसी का अधूरा सपना आखिरकार पूरा हुआ। अपने करियर का आखिरी तिलिस्म तोड़ने में कामयाब रहे इस महानायक के शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैम्पियन बना।

मेसी के दो गोल और शूटआउट में तीसरे गोल की मदद से अर्जेंटीना ने काइलियान एमबाप्पे की हैट्रिक के बावजूद फ्रांस को हरा दिया। एमबाप्पे विश्व कप में 56 साल में हैट्रिक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने लेकिन खिताब बचा नहीं सके। वहीं अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे मेस्सी की उपलब्धियों पर इस खिताब ने महानता की मुहर लगा दी।

फुटबॉल विश्व कप का खिताब जीतने वाले देशों की सूचीः

1ः ब्राजील, पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994, 2002)

2ः जर्मनी चार बार (1954, 1974, 1990, 2014)

3ः इटली चार बार (1934, 1938, 1982, 2006)

4ः अर्जेंटीना तीन बार (1978, 1986, 2022)

5ः फ्रांस दो बार (1998, 2018)

6ः उरुग्वे दो बार (1930, 1950)

7ः इंग्लैंड एक बार (1966)

8ः स्पेन एक बार (2010)।

फुटबॉल विश्व कप के चैम्पियन रहे टीमों की सूची इस प्रकारः

1930_उरुग्वे

1934_इटली

1938_इटली

1950_उरुग्वे

1954_पश्चिम जर्मनी

1958_ब्राजील

1962_ब्राजील

1966_इंग्लैंड

1970_ब्राजील

1974_पश्चिम जर्मनी

1978_अर्जेंटीना

1982_इटली

1986_अर्जेंटीना

1990_पश्चिम जर्मनी

1994_ब्राजील

1998_फ्रांस

2002_ब्राजील

2006_इटली

2010_स्पेन

2014_जर्मनी

2018_फ्रांस

2022_अर्जेंटीना।

फुटबॉल विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूचीः

16_मिरोस्लाव क्लोस, जर्मनी (2002-14)

15_रोनाल्डो, ब्राजील (1994-2006)

14_गर्ड मुलर, पश्चिम जर्मनी (1970-74)

13_जस्ट फॉनटेन, फ्रांस (1958)

13_लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना (2006-22)

12_पेले, ब्राजील (1958-70)

12_काइलियान एम्बाप्पे, फ़्रांस (2018-22)

11_सैंडोर कॉक्सिस, हंगरी (1954)

11_जुर्गन क्लिंसमैन, पश्चिम जर्मनी/जर्मनी (1990-98)।

फुटबॉल विश्व कप में 20 से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूचीः

1. लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना (2006-22) - 26 मैच

2. लोथर मथाउस, जर्मनी (1982-98) - 25 मैच

3. मिरोस्लाव क्लोज़, जर्मनी (2002-14) - 24 मैच

4. पाओलो मालदिनी, इटली (1990-2002) - 23 मैच

5. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पुर्तगाल (2006-22)- 22 मैच

6. उवे सीलर, पश्चिम जर्मनी (1958-70) - 21 मैच

7. व्लादिस्लाव जमुदा, पोलैंड (1974-86)- 21 मैच

8. डिएगो माराडोना, अर्जेंटीना (1982-94)- 21 मैच।

टॅग्स :फीफा विश्व कपArgentinaफ़्रांसलियोनेल मेसीफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!