लाइव न्यूज़ :

फीफा ने अंडर-17 महिला 2022 विश्व कप के आधिकारिक शुभंकर ‘इभा’ का अनावरण किया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने सोमवार को अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 के आधिकारिक शुभंकर ‘इभा’ का अनावरण किया। इभा एशियाई शेरनी है जो महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है।

फीफा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इभा का लक्ष्य पूरे भारत और दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों को अपनी क्षमता पहचानने के लिए प्रेरित करना है।

टूर्नामेंट का आयोजन भारत में अगले साल 11 से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा।

शुभंकर की घोषणा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर की गई।

फीफा की मुख्य महिला फुटबॉल अधिकारी सराई बरेमैन ने कहा, ‘‘इभा एक मजबूत, चंचल और आकर्षक एशियाई शेरनी है जिसका उद्देश्य टीम वर्क, लचीलापन, दयालुता और दूसरों को सशक्त बनाने के जरिए महिलाओं और लड़कियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा उसके नाम का अर्थ खासी में अनुवाद करने पर अच्छे फैसले करने वाला है। उम्मीद है कि इभा भारत और दुनिया भर की लड़कियों को सही फैसले करने और अपनी पूर्ण क्षमता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इभा वास्तव में एक रोमांचक और प्रेरक चरित्र है जिसका भारत और दुनिया भर के युवा प्रशंसक अगले साल भारत में फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप से पहले लुत्फ उठाएंगे।’’

बरेमैन ने कहा, ‘‘2022 निश्चित रूप से महिला फुटबॉल के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण वर्ष है, खेल के भविष्य के सितारे भारत में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं - 2023 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फीफा महिला विश्व कप के शुरू होने से नौ महीने पहले।’’

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष और स्थानीय आयोजन समिति के चेयरमैन प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘‘आधिकारिक शुभंकर इभा का अनावरण फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 की मेजबानी की राह में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इभा साहस और ताकत का प्रतीक है जो हर महिला के मूल गुण हैं, साथ ही टूर्नामेंट की जीवंतता और दूरदर्शी भावना को भी दर्शाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!