लाइव न्यूज़ :

FIFA U-20 World Cup 2023: जाम्बिया ने किया उलटफेर, फ्रांस को 2-1 से हराकर राह की मुश्किल, खिताब का प्रबल दावेदार इंग्लैंड ने उरुग्वे को 3-2 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2023 15:01 IST

FIFA U-20 World Cup 2023: फ्रांस को जाम्बिया ने 2-1 से हराकर उसकी राह मुश्किल कर दी है। दक्षिण अफ्रीका और होंडुरास के बीच मैच 2 .2 से ड्रॉ रहा।

Open in App
ठळक मुद्देग्रुप एफ में जाम्बिया के छह अंक है और वह अंतिम 16 में पहुंच जायेगा।दो हार के बाद फ्रांस को होंडुरास के खिलाफ अगला मैच हर हालत में जीतना होगा।दक्षिण कोरिया ने होंडुरास से ड्रॉ खेला था और अब उसका सामना जाम्बिया से होगा।

FIFA U-20 World Cup 2023: उरुग्वे को 3-2 से हराकर खिताब का प्रबल दावेदार इंग्लैंड अंडर 20 फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंच गया है। वहीं फ्रांस को जाम्बिया ने 2-1 से हराकर उसकी राह मुश्किल कर दी है। दक्षिण अफ्रीका और होंडुरास के बीच मैच 2 .2 से ड्रॉ रहा।

ग्रुप एफ में जाम्बिया के छह अंक है और वह अंतिम 16 में पहुंच जायेगा। वहीं लगातार दो हार के बाद फ्रांस को होंडुरास के खिलाफ अगला मैच हर हालत में जीतना होगा, ताकि तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ चार टीमों में जगह बना सके। दक्षिण कोरिया ने होंडुरास से ड्रॉ खेला था और अब उसका सामना जाम्बिया से होगा।

ग्रुप ई में ट्यूनीशिया ने ईराक को 3 . 0 से हराया और नॉकआउट की दौड़ में बनी हुई है। नाइजीरिया ने अंडर 20 विश्व कप फुटबॉल में इटली को 2 . 0 से हराकर नॉकआउट चरण में प्रवेश की ओर कदम रख दिया। सेनेगल को हालांकि इस्राइल ने 1 .1 से ड्रॉ पर रोक दिया।

नाइजीरिया के लिये सलीम लवाल ने 61वें मिनट में हेडर पर गोल दागा जबकि जूड संडे ने स्टॉपेज टाइम में बराबरी का गोल किया। नाइजीरिया का सामना शनिवार को ग्रुप डी के आखिरी मैच में ब्राजील से होगा। वहीं इटली की टक्कर डोमिनिक गणराज्य से होगी।

टॅग्स :फीफाफीफा विश्व कपइंग्लैंडफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!