लाइव न्यूज़ :

FIFA U-20 World Cup 2023: होंडुरास पर 3-1 से जीत के बावजूद फ्रांस अंडर-20 विश्व कप से बाहर, ग्रुप एफ से गांबिया और दक्षिण कोरिया ने किया क्वालीफाई, जानें अंतिम 16 लाइनअप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2023 16:44 IST

FIFA U-20 World Cup 2023: फ्रांस ग्रुप एफ में पहले दोनों मैच हार गया था जिसके कारण वह नॉकआउट चरण में जगह नहीं बना पाया। इस ग्रुप से गांबिया और दक्षिण कोरिया आगे बढ़ने में सफल रहे।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस को तीसरे स्थान पर रहने वाली चार सर्वश्रेष्ठ टीमों में जगह बनाने के लिए एक और गोल की दरकार थी।बेहतर गोल अंतर के कारण अंतिम 16 में पहुंच जाता और ट्यूनीशिया बाहर हो जाता।ग्रुप एफ में गांबिया और दक्षिण कोरिया के बीच खेला गया मैच गोल रहित छूटा।

FIFA U-20 World Cup 2023: फ्रांस ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच में होंडुरास पर 3-1 से जीत दर्ज करने के बावजूद अंडर-20 विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता से बाहर हो गया।

फ्रांस ग्रुप एफ में अपने पहले दोनों मैच हार गया था जिसके कारण वह नॉकआउट चरण में जगह नहीं बना पाया। इस ग्रुप से गांबिया और दक्षिण कोरिया आगे बढ़ने में सफल रहे। फ्रांस को तीसरे स्थान पर रहने वाली चार सर्वश्रेष्ठ टीमों में जगह बनाने के लिए एक और गोल की दरकार थी।

इससे वह बेहतर गोल अंतर के कारण अंतिम 16 में पहुंच जाता और ट्यूनीशिया बाहर हो जाता। ग्रुप एफ में गांबिया और दक्षिण कोरिया के बीच खेला गया मैच गोल रहित छूटा। अफ्रीकी टीम गांबिया अगले दौर में उरूग्वे का सामना करेगी जबकि एशियाई टीम दक्षिण कोरिया का सामना इक्वाडोर से होगा।

इस बीच ग्रुप ई में इंग्लैंड ने इराक के खिलाफ गोल रहित ड्रा खेलकर शीर्ष स्थान हासिल किया। उरुग्वे ने ट्यूनीशिया को 1-0 से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। फ्रांस के लचर प्रदर्शन के कारण ट्यूनीशिया अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहा जहां उसका सामना ब्राजील से होगा। इंग्लैंड अंतिम 16 में बुधवार को इटली का सामना करेगा। 

टॅग्स :फीफा विश्व कपइंग्लैंडफ़्रांसफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!