लाइव न्यूज़ :

फीफा अंडर-17 विश्व कप खिलाड़ी अभिजीत सरकार की निगाहें आईएसएल में अच्छे प्रदर्शन पर

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर फीफा अंडर-17 विश्व कप खिलाड़ी अभिजीत सरकार सीनियर वर्ग में तीन सत्र खेलने के बाद थोड़े अनुभवी हुए हैं और वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पहले सत्र में पूर्व साथी खिलाड़ियों के खिलाफ इस अनुभव का इस्तेमाल करने पर नजरें लगाये हैं।

अभिजीत आईएसएल में चेन्नईयिन एफसी के साथ अपने पहले सत्र की शुरूआत मंगलवार को वास्को में करेंगे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) एलीट अकादमी से इंडियन एरोज में जगह बनाने के बाद वह पिछले सत्र में ईस्ट बंगाल के लिये खेले थे जिसके बाद वह मौजूदा अभियान के लिये चेन्नईयिन से जुड़े।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिये नयी टीम है। इसलिये मुझे नये स्टाफ और टीम के नये साथियों से सांमजस्य बिठाने में कुछ समय लगा। लेकिन दिन प्रतिदिन मैं प्रत्येक के साथ सहज होता गया क्योंकि टीम के साथी काफी मिलनसार रहे। ’’

उन्होंने एआईएफएफ की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम प्रत्येक दिन पसीना बहा रहे हैं और मैं हीरो आईएसएल के शुरू होने से काफी रोमांचित हूं। ’’

फीफा अंडर-17 और इंडियन एरोज में उनके साथ खेले काफी खिलाड़ी आईएसएल की विभिन्न टीमों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!