लाइव न्यूज़ :

फीफा ने ईस्ट बंगाल, केरल ब्लास्टर्स पर ट्रांस्फर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:06 IST

Open in App

कोलकाता, आठ जून फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के क्लबों ईस्ट बंगाल और केरल ब्लास्टर्स पर पूर्व अनुबंधित खिलाड़ियों को भुगतान नहीं करने के अलावा ट्रांस्फर विंडो के दौरान नए खिलाड़ियों से अनुबंध पर प्रतिबंध लगाया है।

ट्रांस्फर विंडो के खिलाफ टीमों को नए खिलाड़ियों से अनुबंध करने की स्वीकृति होती है।

भारतीय फुटबॉल की ट्रांस्फर विंडो बुधवार को शुरू हुई

फीफा ने इस प्रतिबंध का मसौदा एक जून को तैयार किया था और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सोमवार को क्लबों के पास भेजा। पूर्व खिलाड़ियों जॉनी एकोस्टा और मातेज पोप्लाटनिक के प्रति वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरा करने में ईस्ट बंगाल और केरल ब्लास्टर्स की विफलता के कारण उन पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

अपने मौजूदा निवेशक श्री सीमेंट के साथ अंतिम करार को लेकर मुश्किलों का सामना कर रही ईस्ट बंगाल के लिए यह प्रतिबंध आईएसएल के आगामी सत्र की तैयारियों में झटका है क्योंकि प्रतिबंध हटाए जाने के लिए उन्हें भुगतान करना होगा।

ईस्ट बंगाल के शीर्ष अधिकारी देवव्रत सरकार ने कहा कि उन्हें पत्र मिला है और वे तुरंत कदम उठा रहे हैं।

आईलीग 2018-19 में ईस्ट बंगाल के उप विजेता रहने के दौरान टीम के प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाने वाले कोस्टा रिका के एकोस्टा ने क्लब के खिलाफ फीफा को शिकायत की थी।

जहां तक केरल ब्लास्टर्स का सवाल है तो फीफा ने पूर्व खिलाड़ी पोप्लाटनिक की वेतन का भुगतान नहीं करने की शिकायत पर कार्रवाई की है।

खिलाड़ियों को अगर उनका वेतन समय पर नहीं मिलता है तो वे फीफा को शिकायत कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!