लाइव न्यूज़ :

फीफा प्रमुख ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बड़े बदलाव के संकेत दिये

By भाषा | Updated: May 22, 2021 11:38 IST

Open in App

जेनेवा, 22 मई (एपी) विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेनटिनो ने शुक्रवार को महासंघों की बैठक के दौरान आगामी वर्षों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बड़े बदलावों के संकेत दिये।

फीफा ने पुरुष और महिला विश्व कप का आयोजन हर चार साल के बजाय दो साल में करने के प्रस्ताव का अध्ययन करने पर सहमति जता दी है।

सऊदी अरब ने हर दो साल में विश्व कप के आयोजन का प्रस्ताव रखा था। इस तरह का सुझाव इससे पूर्व 20 साल पहले फीफा के तत्कालीन अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने रखा था लेकिन तब इसे गंभीरता से नहीं लिया गया था।

इन्फेनटिनो और उनके साथियों ने इस सुझाव को फिर से जीवंत किया जो कि अधिक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की वकालत करते रहे हैं। शुक्रवार को महिला और युवा प्रतियोगिताओं की समीक्षा करने पर सहमति जतायी गयी।

प्रत्येक दो साल में विश्व कप का आयोजन करने से यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूएफा की नेशन्स लीग प्रभावित होगी। इससे हर चार साल में होने वाली यूरोपीय चैंपियनशिप की व्यावसायिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

इन्फेनटिनो ने सुपर लीग जैसी नयी परियोजनाओं पर क्लबों के साथ बात करने का भी बचाव किया। इस लीग के कारण यूएफा में पिछले महीने कोहराम मच गया था और आखिर में यह योजना ठंडे बस्ते में डालनी पड़ी थी।

फीफा के 211 सदस्य महासंघों की आनलाइन बैठक के दौरान इन्फेनटिनो ने यह भी कहा कि इस खेल में यूरोप और दक्षिण अमेरिका का मैदान के अंदर और बाहर का दबदबा समाप्त करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ''पैसे और खिलाड़ियों के कौशल का दबदबा है जो कि खेल के वैश्विक विकास के लिये सही नहीं है। हम इसे अनदेखा नहीं कर सकते हैं। हम दुनियाभर में समान अवसर नहीं देखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!