लाइव न्यूज़ :

फरेरा के गोल से अमेरिका ने ओलंपिक क्वालीफाईंग में कोस्टारिका को हराया

By भाषा | Updated: March 19, 2021 10:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 मार्च (एपी) अमेरिका ने अच्छा खेल नहीं दिखाने के बावजूद जीसस फरेरा के गोल की मदद से कोस्टारिका को 1-0 से हराकर ओलंपिक पुरुष फुटबॉल क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की।

मैक्सिको के गुआडालाजारा में खेले गये इस मैच में फरेरा ने 35वें मिनट में यह महत्वपूर्ण गोल किया।

अमेरिकी पुरुष फुटबॉल टीम ने आखिरी बार बीजिंग ओलंपिक 2008 में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह लंदन 2012 और रियो डि जनेरियो 2016 के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी थी।

ओलंपिक क्वालीफायर की शुरुआत पूर्व कार्यक्रम के अनुसार पिछले साल 20 मार्च को होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसमें देरी हुई। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने हालांकि खिलाड़ियों की मूल आयु सीमा में बदलाव नहीं किया है और एक जनवरी 1997 या उसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं।

उत्तर और मध्य अमेरिका तथा कैरेबियाई क्षेत्र के एक अन्य मैच में मेजबान मैक्सिको ने डोमेनिका गणराज्य को 4-1 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!