लाइव न्यूज़ :

घुटने के आपरेशन के कारण यूएस ओपन नहीं खेलेंगे फेडरर, वापसी की मामूली उम्मीद

By भाषा | Updated: August 16, 2021 10:05 IST

Open in App

बासेल, 16 अगस्त (एपी) रोजर फेडरर दाहिने घुटने के तीसरे आपरेशन के कारण अमेरिकी ओपन नहीं खेलेंगे और उन्हें कई महीने टेनिस से दूर रहने के बावजूद वापसी की मामूली सी ही सही लेकिन उम्मीद है ।

फेडरर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश के जरिये यह जानकारी दी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने कई डॉक्टरों को दिखाया और हर तरह की जानकारी ली । मेरा घुटना ग्रासकोर्ट सत्र और विम्बलडन के दौरान और चोटिल हो गया । उन्होंने मुझे कहा कि सर्जरी की जरूरत है और मैने उनकी राय मानने का फैसला किया । मैं कई सप्ताह तक बैसाखियों पर रहूंगा और कई महीनों टेनिस से दूर भी ।’’

बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन 40 वर्ष के फेडरर ने स्वीकार किया कि शायद उनका कैरियर पूरा हो चुका है लेकिन कहा कि वह एक और वापसी के लक्ष्य के साथ घुटने का उपचार करा रहे हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं स्वस्थ रहना चाहता हूं । मैं खुद को उम्मीद की एक किरण देना चाहता हूं कि टूर पर वापसी कर सकूंगा । मैं यथार्थवादी हूं । मुझे पता है कि इस उम्र में यह कितना मुश्किल है ।’’

फेडरर 2020 आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद लगभग एक साल टेनिस से इसी वजह से दूर रहे । वह मई में फ्रेंच ओपन के जरिये लौटे और तीन जीत के बाद नाम वापिस ले लिया । विम्बलडन में वह क्वार्टर फाइनल में हार गए और घुटने की चोट की वजह से तोक्यो ओलंपिक नहीं खेले ।

सत्र का आखिरी ग्रैंडस्लैम अमेरिकी ओपन 30 अगस्त से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!