लाइव न्यूज़ :

फेडरर को बडे टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धी मैच के साथ विदाई की उम्मीद

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:29 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 18 नवंबर (एपी) दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को यह बात अच्छी तरह से पता है कि उनका करियर आखिरी पड़ाव पर है लेकिन वह किसी बड़े टूर्नामेंट में टेनिस कोर्ट (प्रतिस्पर्धी मैच)  पर उतर कर इस खेल को अलविदा कहना चाहते है।

फेडरर ने बुधवार को कहा था कि घुटने की सर्जरी के कारण अगले साल जून में विम्बलडन तक वापसी की उम्मीद बेहद कम है।

फेडरर के लिए हालांकि इस उम्र में वापसी करना काफी मुश्किल होगा लेकिन उन्होंने कहा कि वह कोशिश करेंगे।

इस दिग्गज खिलाड़ी ने  ‘ट्रिब्यून डि जिनीवे’ दैनिक को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘  मुझे पता है कि अंत (खेल को अलविदा कहना) निकट है, पर मैं कुछ और बड़े मैच खेलने की कोशिश करना चाहता हूं। यह आसान नहीं होगा, लेकिन मैं कोशिश करना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिए यह स्पष्ट है कि अगर मैं एक और ग्रैंड स्लैम फाइनल नहीं खेलता तो मेरे जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन वहां तक पहुंचना मेरा आखिरी सपना होगा।’’

फेडरर ने कहा, ‘‘ मैं आखिरी बार परखना चाहता हूं कि मैं एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी के रूप में क्या करने में सक्षम हूं।’’

फेडरर के नाम 20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब है। पुरुष वर्ग में उनके अलावा नोवाक जोकोविच और रफेल नडाल ने इतने खिताब जीते है।

फेडरर ने कहा, ‘‘ हर खिलाड़ी चाहता है कि वह टेनिस कोर्ट पर मैच के साथ विदाई ले।’’

फेडरर का लक्ष्य जनवरी में जॉगिंग (धीमी दौड़) और फिर उसके दो-तीन महीने बार टेनिस अभ्यास शुरू करना है।

लंबे समय से उनके प्रतिद्वंद्वी रहे जोकोविच ने तूरिन में एटीपी फाइनल्स के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ मुझे यकीन है कि वह अपना करियर इस तरह खत्म नहीं करना चाहते। मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से वापसी के लिए एक और कोशिश करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने इस खेल के लिए जो कुछ भी हासिल किया है , उसके लिए वह खेलने और उचित विदाई पाने का हकदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!