लाइव न्यूज़ :

प्ले आफ में एफसी गोवा का सामना मुंबई सिटी से

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:35 IST

Open in App

मडगांव, चार मार्च इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के इतिहास में सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में शामिल एफसी गोवा की टीम शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल के पहले चरण में अंक तालिका में शीर्ष पर रही मुंबई सिटी से भिड़ेगी तो उसकी नजरें पहले आईएसएल खिताब के करीब पहुंचने पर टिकी होंगी।

गोवा की टीम ने रिकॉर्ड छह बार प्ले आफ में जगह बनाई है लेकिन टीम कभी आईएसएल खिताब नहीं जीत पाई। टीम को दो बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को गोवा की टीम लीग शील्ड विजेता मुंबई सिटी एफसी को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीतने के अपने सपने की ओर कदम बढ़ाने की कोशिश करेगी।

लगातार चौथी बार प्ले आफ में जगह बनाने वाली गोवा की टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में सिर्फ मुंबई की टीम से कम गोल दागे हैं। फॉर्म भी टीम के साथ है। टीम अपने पिछले 13 मैचों से अजेय है जो आईएसएल इतिहास में किसी भी टीम की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

गोवा के कोच जुआन फर्नांडो ने स्वीकार किया कि मुंबई का सामना करना आसान नहीं होगा लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अगर उनके खिलाड़ी उनकी रणनीति पर टिके रहते हैं तो वे जीत दर्ज कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम मैच का लुत्फ उठाते हैं तो हमें सफलता मिलेगी।’’

गोवा की टीम को हालांकि इवान गोंजालेज और अल्बर्टो नोगुएरा की कमी खलेगी जो निलंबित हैं।

मुंबई की टीम को भी निंबलन के कारण अमय रानावडे की सेवाएं नहीं मिलेंगी लेकिन ह्यूगो बोमस चार मैच के प्रतिबंध के बाद वापसी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!