लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा ने सेवियर गामा का अनुबंध 2024 तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 15:34 IST

Open in App

मुंबई, एक जून इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम एफसी गोवा ने सेवियर गामा के साथ तीन साल का नया अनुबंध किया है जिससे लेफ्ट बैक के रूप में खेलने वाला यह खिलाड़ी 2024 तक इस फुटबॉल क्लब के साथ रहेगा।

रक्षापंक्ति के बायें छोर पर गामा के लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत एफसी गोवा की टीम पिछले सत्र में लगातार चौथी बार प्ले आफ में जगह बनाने में सफल रही और इस दौरान क्लब लगातार 15 मैचों में अजेय रहा।

वर्ष 2017 में क्लब से जुड़ने के बाद 24 साल के इस खिलाड़ी ने लंबा सफर तय किया है।

गामा ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे यहां घर की तरह का अहसास होता है। मैं सिर्फ इसलिए घर जैसा महसूस नहीं करता हूं क्योंकि मैं गोवा में हूं बल्कि इसलिए करता हूं क्योंकि क्लब ने मुझे वह खिलाड़ी बनने में मदद की जो मैं आज हूं और मुझे वह सम्मान दिया जिसकी हर खिलाड़ी को जरूरत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!