लाइव न्यूज़ :

एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड डूरंड कप के नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम

By भाषा | Updated: September 9, 2021 18:47 IST

Open in App

कल्याणी, नौ सितंबर एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड ने गुरूवार को यहां ग्रुप ए के रोमांचक मैच में भारतीय वायुसेना को 4-2 से शिकस्त देकर डूरंड कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया।

स्पेन के पेड्रो मांजी फिर टीम की जीत के सूत्रधार रहे जिन्होंने दो गोल दागे और इतने ही गोल करने में मदद की।

एफसी बेंगलुरू के छह अंक हैं जो क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिये काफी हैं।

मांजी ने 21वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। सात मिनट बाद टीम की बढ़त दोगुनी हो गयी जब यमनाम गोपी सिंह ने गोल किया।

वायुसेना के लिये विवेक ने मध्यांतर से तीन मिनट पहले गोल किया।

दूसरे हाफ में बेंगलुरू की टीम हावी रही। पर विवेक ने अपनी टीम के लिये बराबरी गोल कर दिया। वह कई बार अपनी हैट्रिक से चूके।

बेंगलुरू ने 72वें मिनट में मांजी और गोपी की जोड़ी ने मिलकर मौका बनाया और टीम को आगे कर दिया। गोपी का यह दूसरा गोल था। मांजी ने फिर इंजुरी टाइम में अपना दूसरा गोल किया।

एक अन्य मैच में आर्मी रेड ने असम राइफल्स को 4-1 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!