लाइव न्यूज़ :

पिता ने कहा, बजरंग ने सपना साकार कर दिया

By भाषा | Updated: August 7, 2021 18:29 IST

Open in App

सोनीपत, सात अगस्त बजरंग पूनिया के पिता बलवान सिंह अपने बेटे के तोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाये और उन्होंने कहा, ‘मेरे बेटे ने मेरा सपना साकार कर दिया।’’

पूनिया ने कजाखस्तान के दौलत नियाजबेकोव को कांस्य पदक के प्लेऑफ में 8-0 से हराकर भारत के लिये तोक्यो ओलंपिक में कुश्ती का दूसरा और कुल छठा पदक दिलाया।

बलवान सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने सुबह आपको कहा था कि वह बिना पदक के वापस नहीं आएगा। उसने पदक जीतकर मेरा सपना साकार कर दिया। ’’

बजरंग का परिवार टीवी पर यह मुकाबला देख रहा था और तब कई पत्रकार भी वहां मौजूद थे। मुकाबला समाप्त होने के बाद बलवान सिंह अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाये।

उन्होंने कहा, ‘‘बजरंग ने देश का गौरव बढ़ाया है। मैं आपको नहीं बता सकता कि अभी मैं कितना खुश हूं। मेरा दिल कह रहा था कि वह जीतेगा। ’’

उनके घर के बाहर लोग जश्न मना रहे थे। वे नाच रहे थे, मिठाइयां बांटी जा रही थी और आतिशबाजी हो रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!