लाइव न्यूज़ :

तेज फुटवर्क और अश्विन पर दबाव बनाना कारगर रहा: स्मिथ

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:18 IST

Open in App

सिडनी, आठ जनवरी आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को कहा कि तेज फुटवर्क के साथ रविचंद्रन अश्विन पर दबाव बनाना उनके लिये कारगर रहा जिससे वह तीन साल में घरेलू सरजमीं पर अपना पहला शतक जड़ पाये।

स्मिथ पहले दो टेस्ट में केवल 10 रन ही बना सके थे लेकिन तीसरे टेस्ट में उन्होंने वापसी करते हुए 131 रन की पारी खेली और मध्यक्रम के विफल होने के बावजूद आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 338 रन का स्कोर बनाने में मदद की।

स्मिथ ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैंने और अधिक सकारात्मक होने का फैसला किया। मुझे लगता है कि शुरू में मैंने उसके सिर के ऊपर हिट किया और उस पर दबाव बनाया ताकि वह वहीं गेंदबाजी करे जहां मैं उसे गेंदबाजी कराना चाहता था। यह काफी प्रयास करने के बाद हुआ और मैं जिस तरह से उसे खेला, उससे खुश था। ’’

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपनी तकनीक में कोई बदलाव नहीं किया लेकिन स्पिनरों के खिलाफ पैरों से काफी फुर्तीले रहे।

स्मिथ ने कहा, ‘‘इस मैच में शायद मैं शुरू में थोड़ा आक्रामक था। मैंने अच्छी शुरूआत की और मैंने 20 गेंद में करीब इतने ही रन बनाये। इसलिये मैंने लय पकड़ी और पारी को आगे बढ़ाया। इसके बाद आपको जब जरूरत पड़े , तब दबाव झेलते हुए खेलना होता है और साथ ही जरूरत के समय दबाव भी बनाना होता है और मैंने इस पारी में बिलकुल वैसा ही किया। ’’

स्मिथ ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि फार्म में वापसी करके अच्छा लगा, हालांकि वह वनडे में दो बार 60 गेंदों में शतक भी जड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने काफी चीजें पढ़ीं क्योंकि मैंने कई बार कहा भी है और काफी लोगों ने भी कहा कि मैं फार्म में नहीं था इसलिये फार्म में वापसी करना अच्छा था, अगर आप इसे यही कहना चाहोगे। दो या तीन हफ्ते पहले ही मैंने एससीजी पर दो शतक जड़े थे। लोग जब इस तरह की चीजें कहते हैं तो कभी कभार मुझे इस पर हंसी आती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहले दो टेस्ट मैचों में रन नहीं बना सका, आज वापसी की और कुछ रन जुटाये और मुझे लगता है कि इससे हम अच्छी स्थिति में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!