लाइव न्यूज़ :

रीयल कश्मीर फुटबॉल क्लब के प्रशंसक कोच और उनके बेटे के निलंबन से निराश

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:47 IST

Open in App

श्रीनगर, सात मार्च रीयल कश्मीर फुटबॉल क्लब के प्रशंसकों ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति के क्लब के कोच डेविड रोबर्टसन और उनके बेटे पर चार मैचों के निलंबन के फैसले पर निराशा व्यक्त की है।

प्रशंसकों ने यहां क्लब के मुख्यालय में एकत्रित होकर टीम के प्रति एकजुटता दिखायी जो कोलकाता में आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में खेल रही है। इस समय टीम तालिका में चौथे स्थान पर है।

रोबर्टसन और उनके बेटे मेसन रोबर्टसन पर इंडियन एरोज के खिलाफ आई लीग फुटबॉल मुकाबले में रैफरी को अपशब्द कहने के लिये शनिवार को दो-दो लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया और उन्हें चार मैचों के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया।

रीयल कश्मीर के समर्थक कैसर अहमद ने कहा कि समिति का यह कड़ा फैसला है।

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर का शीर्ष क्लब रीयल कश्मीर है। यह कुछ ही वर्षों में सभी शीर्ष क्लबों में एक बन गया है। इस फैसले से हम सभी काफी निराश हैं। रीयल कश्मीर की वजह से ही कश्मीर में इतने सारे बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!