लाइव न्यूज़ :

प्रशंसक जिसने मिल्खा सिंह का रिकार्ड तोड़ा: परमजीत ने अपने आदर्श को श्रृद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को अपना आदर्श मानने वाले परमजीत सिंह ने उन्हीं से प्रेरणा लेकर 38 साल बाद उन्हीं का राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा था और उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ बिताये समय को संजोकर रखेंगे।

परमजीत ने मिल्खा सिंह का 400 मीटर का राष्ट्रीय रिकार्ड 38 साल बाद 1998 में तोड़ा था। मिल्खा सिंह ने 38 साल पहले रोम ओलंपिक में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था जिसमें वह 45.6 सेकेंड के समय से कांस्य पदक से 0.1 सेकेंड से चूक गये थे। 91 वर्षीय मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात को चंडीगढ़ के अस्पताल में निधन हो गया।

परमजीत ने शनिवार को पीटीआई से कहा, ‘‘मिल्खा जी इतने उदार थे कि जब मैंने उनका राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा था तो मुझे चंडीगढ़ में उनके घर पर रात्रिभोज के लिये आमंत्रित किया गया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिये कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए। वह काफी अनुशासित थे और कड़ी मेहनत करते थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे पहली बार मिला था और मैं उनसे इतना प्रभावित हुआ था। मैं अपने कोच के साथ था। मिल्खा सिंह जी ने कहा कि वह मरने से पहले किसी भारतीय को ओलंपिक पदक जीतते हुए देखना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!