लाइव न्यूज़ :

मशहूर खेल विज्ञान विशेषज्ञ भारत में तैराकी शिविर का संचालन करेंगे

By भाषा | Updated: January 13, 2021 12:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी मशहूर फिजियोलॉजिस्ट और खेल विज्ञान विशेषज्ञ डॉक्टर जी सोकोलोवास बेंगलुरू सीएसई में 11 जनवरी से 21 फरवरी तक राष्ट्रीय तैराकी शिविर का संचालन करेंगे ।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने बुधवार को यह जानकारी दी । सोकोलोवास के मार्गदर्शन से श्रीहरि नटराज, कुशाग्र रावत, मिहिर आंब्रे जैसे टॉप्स में शामिल उदीयमान तैराकों और सीनियर तैराकों को तैयारी में मदद मिलेगी ।

सोकोलोवास अमेरिकी तैराकी महासंघ में फिजियोलॉजी और खेल विज्ञान विभाग के आठ साल तक प्रमुख रहे ।

साइ ने कहा ,‘‘ उन्होंने अपनी रिसर्च तैयार करने में 28 बार के ओलंपिक पदक विजेता माइकल फेल्प्स समेत शीर्ष तैराकों से सलाह ली है ।’’

भारतीय तैराकी महासंघ के महासचिव मोनल चोकशी ने कहा ,‘‘ मैं डॉक्टर जी सोकोलोवास को भारत लाने के एसएफआई के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिये साइ को धन्यवाद देता हूं । उनके दौरे से 2024 और 2028 ओलंपिक की तैयारी कर रहे हमारे तैराकों को काफी मदद मिलेगी ।’’

उनकी यात्रा का खर्च आठ लाख 78 हजार रूपये है जो टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) से दिया जायेगा । इसमें हवाई किराया, रहने खाने का खर्च, वीजा, यातायात और पेशेवर शुल्क शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!