लाइव न्यूज़ :

प्रसिद्ध कृष्णा, क्रुणाल पंड्या और सूर्यकुमार वनडे टीम में

By भाषा | Updated: March 19, 2021 11:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, आलराउंडर क्रुणाल पंड्या और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिये शुक्रवार को भारतीय टीम में चुना गया।

कृष्णा और क्रुणाल को हाल में विजय हजारे ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन करने जबकि सूर्यकुमार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में शानदार बल्लेबाजी करने का इनाम मिला है।

एकदिवसीय श्रृंखला 23 मार्च से शुरू होगी। तीनों मैच पुणे में खेले जाएंगे।

भारत की एकदिवसीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!