लाइव न्यूज़ :

इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के परिवारों की ख्वाहिश स्वर्ण पदक

By भाषा | Updated: August 2, 2021 16:43 IST

Open in App

चंडीगढ , दो अगस्त चुनौतियों का डटकर सामना करके मैदान पर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के परिवारों ने उम्मीद जताई है कि वे तोक्यो से स्वर्ण पदक लेकर लौटेंगी ।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ 22वें मिनट में विजयी गोल दागने वाली ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर का परिवार अमृतसर में रहता है और वहां जश्न का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

उनके पिता सतनाम सिंह ने कहा ,‘‘यह वाहेगुरू की मेहर है ।मुझे उस पर फख्र है । उसने बहुत मेहनत की है ।’’

रानी के पिता रामपाल ने शाहबाद में पत्रकारों से कहा,‘‘ हमें टीम के प्रदर्शन पर गर्व है ।’’

उन्होंने रानी के बचपन को याद करते हुए कहा कि हॉकी खेलने का उसका फैसला सही था । उन्होंने कहा ,‘‘ ओलंपिक में टीम जिस तरह से खेल रही है, हम बहुत खुश हैं । हम स्वर्ण पदक जीतने की दहलीज पर हैं और मुझे यकीन है कि हम जीतेंगे ।’’

गोलकीपर सविता पूनिया के पिता महेंदर पूनिया ने सिरसा में कहा ,‘‘ हर कोई चाहता है कि वे स्वर्ण जीते । उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और आगे भी करके पीला तमगा जीतेंगे ।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री एम एल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी महिला और पुरूष हॉकी टीमों को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!