लाइव न्यूज़ :

फिंच की जगह नार्दर्न सुपरचार्जर्स के कप्तान होंगे फाफ डु प्लेसिस

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:19 IST

Open in App

लंदन, दो जुलाई ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के आयोजकों ने शुक्रवार को घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस आस्ट्रेलिया के आरोन फिंच की जगह नार्दर्न सुपरचार्जर्स के कप्तान होंगे।

कोविड-19 के चलते आ रही चुनौतियों के कारण कई विदेशी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के शुरूआती चरण से हटना पड़ रहा है जिसमें प्रत्येक टीम 100 गेंद खेलेगी। इससे आयोजकों ने इनकी जगह लेने वाले खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डु प्लेसिस इस तरह फिंच की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे क्योंकि आस्ट्रेलिया के सीमित ओवर की टीम के कप्तान राष्ट्रीय टीम के साथ होंगे।

डु प्लेसिस इस तरह सुवरचार्जर्स में इंग्लैंड के आल राउंडर बेन स्टोक्स, स्पिनर आदिल राशिद और आस्ट्रेलिया के क्रिस लिन के साथ खेलेंगे।

डु प्लेसिस ने ‘द हंड्रेड’ की वेबसाइट से कहा, ‘‘पहले सत्र में नार्दर्न सुपरचार्जर्स की अगुआई करना सम्मान की बात है। बेन स्टोक्स, आदिल राशिद और क्रिस लिन के साथ खेलना सचमुच रोमांचक होगा और टीम में कई युवा प्रतिभायें भी शामिल हैं। ’’

वहीं महिलाओं के टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी लौरा वोलवार्ट सुपरचार्जर्स में आस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली की जगह लेंगी।

कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल स्थगित हुआ ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट 21 जुलाई से ओवल इनविन्सिबल्स और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के बीच महिलाओं के मैच के साथ शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!