लाइव न्यूज़ :

सफलता से निपटते हुए मानसिक संकट का सामना किया: बिंद्रा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई भारत के महानतम ओलंपियन अभिनव बिंद्रा ने बुधवार को कहा कि 2008 में बीजिंग ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के तुरंत बाद उन्हें मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

बिंद्रा ने बीजिंग में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था और ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय बने। इस निशानेबाज ने हालांकि जश्न के लम्हे के तुरंत बाद ‘खालीपन’ महसूस किया। उन्होंने साथ ही कहा कि वह 2008 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद निशानेबाजी को अलविदा कहना चाहते थे।

यह पूछने कि पर क्या आपने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना किया, बिंद्रा ने कहा, ‘‘खेल में मेरा लंबा करियर रहा, काफी उतार-चढ़ाव देखे। यह अजीब है कि मेरे जीवन का सबसे बड़ा मानसिक संकट असल में तब आया जब मैंने सफलता हासिल की। काफी लोग विफलता से निपटने के बारे में बात करते हैं लेकिन मेरे लिए सफलता से निपटना संभवत: मेरे जीवन का सबसे मुश्किल समय था।’’

इस 38 साल के निशानेबाज ने कहा, ‘‘बीजिंग में जहां मैंने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, इससे पहले मैंने जीवन में एक ही लक्ष्य और जुनून के साथ 16 साल तक ट्रेनिंग की कि मैं ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक शानदार दिन, यह सपना, यह लक्ष्य साकार हो गया लेकिन मेरे जीवन में काफी बड़ा खालीपन आ गया। मुझे लगता है कि यह काफी चुनौतीपूर्ण था। मैं अवसाद में था। मुझे नहीं पता था कि अपने जीवन के साथ क्या करना है और आगे क्या करना है। यह संभवत: मेरे जीवन का सबसे मुश्किल लम्हा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!