लाइव न्यूज़ :

विश्व कप के लिए आईपीएल से बेहतर पिचों की उम्मीद, ओस की भूमिका अहम : कोहली

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:41 IST

Open in App

दुबई, 23 अक्टूबर भारत के कप्तान विराट कोहली को उम्मीद है कि टी 20 विश्व कप में इस्तेमाल होने वाली पिचें हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के दौरान इस्तेमाल की गई पिचों की तुलना में बेहतर होंगी, जहां बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना मुश्किल हो गया था।

आईपीएल में आखिरी बार आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) का नेतृत्व करने वाले भारतीय कप्तान को हर तरह की पिचों पर खेलने का अनुभव है। आईपीएल के दौरान विश्व कप के लिए पिचों पर काम चल रहा था और कोहली ने उम्मीद जतायी कि आईसीसी बेहतर पिचें मुहैया करायेगा।

कोहली से जब पूछा गया कि क्या पिचों का मिजाज बदल रहा है तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा ऐसा (पिचों का मिजाज बदलेगा) मानना है। आईपीएल फाइनल को देखते हुए, मैं समझता हूं कि इस टी20 विश्व कप में पिचों की गुणवत्ता निश्चित रूप से कहीं बेहतर होने वाली है।’’

आईसीसी आयोजनों के सामान्य नियम भी बेहतर खेल परिस्थितियों को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाएगा। भारत ग्रुप चरण के अपने चार मैच दुबई जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ अबुधाबी में खेलेगा।

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ आईसीसी टूर्नामेंट होने के नाते, हम जानते हैं कि पिचों के मानक को एक निश्चित स्तर तक बनाए रखा जाएगा जो सभी स्थानों के लिए लागू होगा।’’

कोहली ने इस बात पर भी सहमति जताई कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा ओस की भूमिका अधिक होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दुबई में साल के इस समय में ओस की अहम भूमिका होगी। इससे भी पिचों को बेहतर रखने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​​​है कि अबु धाबी और दुबई की पिचें ज्यादा बेहतर होंगी। शारजाह में स्थितियां लगभग वैसी ही रहेगी, जैसा आम तौर पर होता है। गेंद थोड़ी धीमी आयेगी और नीचे रहेगी। मैं खुद बहुत अधिक बड़े स्कोर वाले ज्यादा मैच नहीं देख रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!