लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:57 IST

Open in App

चेन्नई, सात दिसंबर हैदराबाद एफसी की टीम शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में जब नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी से भिड़ेगी तो उसकी नजरें पहले चरण के अंत में शीर्ष चार में जगह बनाने पर टिकी होंगी।

हैदराबाद की टीम अभी नौ मैचों में 12 अंक के साथ छठे स्थान पर चल रही है जबकि नॉर्थईस्ट यूनाईटेड उससे एक स्थान पीछे सातवें स्थान पर है।

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के पास बेंजामिन लेम्बोट, डाइलन फॉक्स, खासा कमारा और क्वेसी अपिया जैसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

टीम के पास इसके अलावा निंथोई, लालेंगमाविया, गुरजिंदर कुमार और आशुतोष मेहता जैसे भारतीय स्टार खिलाड़ी भी हैं जो टीम को संतुलन प्रदान करते हैं।

दूसरी तरफ चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ पिछले मैच में हैदराबाद के लिए जोएल चियानीज, हालीचरण नारजरी और जाओ विक्टर ने गोल किए थे और टीम को एक बार फिर उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

टीम को हालांकि फ्रेन सांदजा की कमी खलेगी जो पिछले मुकाबले में चोटिल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!