लाइव न्यूज़ :

हालिया सफलता के पीछे बेहतरीन आपसी तालमेल : गुरिंदर

By भाषा | Updated: May 18, 2021 14:57 IST

Open in App

बेंगलुरू, 18 मई डिफेंडर गुरविंदर सिंह ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम की हालिया सफलता के पीछे खिलाड़ियों के बेहतरीन आपसी तालमेल को श्रेय दिया है।

भारतीय टीम मार्च में यूरोप दौरे पर अपराजेय रही जहां उसने जर्मनी और बेल्जियम जैसी टीमों से खेला । इसके बाद अप्रैल में अर्जेंटीना में सिर्फ एक मैच गंवाया ।

गुरिंदर ने हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘हमने हमेशा मैदान पर अच्छे तालमेल पर जोर दिया । तकनीक अहम है लेकिन खिलाड़ियों में आपसी तालमेल नहीं हो तो उसका सही इस्तेमाल नहीं हो सकता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हमारा यूरोप और अर्जेंटीना दौरे पर अच्छा तालमेल रहा । हमने गेंद को पास करने में देरी नहीं की । इससे हमें अच्छे नतीजे मिलते रहे ।’’

उन्होंने कहा कि ओलंपिक से पहले फोकस अपने खेल को निखारने पर है । जर्मनी , ब्रिटेन और अर्जेंटीना के खिलाफ अच्छा खेलने से हमें काफी फायदा हुआ । इससे हम ओलंपिक की चुनौती के लिये पूरी तरह से तैयार हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!