लाइव न्यूज़ :

हर कोई निराश है, पर हमें मौकों का फायदा उठाना सीखना चाहिए : गुरप्रीत सिंह संधू

By भाषा | Updated: June 4, 2021 15:54 IST

Open in App

दोहा, चार जून गुरप्रीत सिंह संधू यहां फीफा विश्व कप क्वालीफायर में अपनी शानदार गोलकीपिंग के बावजूद कतर से 0-1 की हार को नहीं रोक सके और इस फुटबॉलर ने कहा कि भारत को बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने के दौरान अपने मौकों का फायदा उठाना सीखना चाहिए।

एशियाई चैंपियन कतर ने 2022 विश्व कप और 2023 एशियाई कप के संयुक्त क्वालीफायर मुकाबले में गुरूवार रात को 33वें मिनट में गोल दाग दिया लेकिन भारत ने 10 खिलाड़ियों के बावजूद अंत तक कोई गोल नहीं करने दिया और खुद को बड़े अंतर की हार से बचा लिया।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किये वीडियो में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम नतीजे में दुर्भाग्यशाली रहे। पिच पर हर किसी ने अपना सब कुछ दिया और हमें इसी की जरूरत है। बहुत बहुत दुर्भाग्यशाली रहे कि इस मैच में कुछ नहीं मिला। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हर कोई निराश है क्योंकि हम जिस तरह से खेले, हम इसमें अच्छे नतीजे के हकदार थे। लेकिन फुटबॉल में इस तरह की चीजें होती रहती हैं और हमें अब अगले मैच पर ध्यान लगाना चाहिए। ’’

संधू ने कहा, ‘‘हमारा एक खिलाड़ी पहले हाफ में बाहर हो गया था और कतर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह हमेशा मुश्किल होता है। मुझे लगता है कि हमें मौके मिले थे, हमें सिर्फ यह सीखना चाहिए कि उनका फायदा कैसे उठायें क्योंकि अच्छी टीमों के खिलाफ ऐसे मौके बहुत कम ही मिलते हैं। ’’

अगर संधू ने कई शॉट नहीं रोके होते तो भारत को ग्रुप ई के इस मैच में बड़े अंतर से हार मिली होती जिन्होंने कतर के कम से कम नौ प्रयास रोके।

इसके बारे में पूछने पर संधू ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने इन रोकने के प्रयासों को गिना नहीं लेकिन मुझे लगता है कि ये पिछली बार से ज्यादा थे। ’’

भारतीय टीम अब सात जून को अगले मैच में बांग्लादेश से खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!