ओलंपिक स्वर्ण जीतने पर पंजाब के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को 2.25 करोड़ रूपये मिलेंगे: खेल मंत्री
By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:48 IST2021-07-30T18:48:50+5:302021-07-30T18:48:50+5:30

ओलंपिक स्वर्ण जीतने पर पंजाब के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को 2.25 करोड़ रूपये मिलेंगे: खेल मंत्री
चंडीगढ़, 30 जुलाई पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की कि तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने की स्थिति में 2.25 - 2.25 करोड़ रूपये दिये जायेंगे।
इससे पहले घोषणा की गयी थी अगर टीम स्वर्ण पदक जीतती है तो टीम को 2.25 करोड़ दिये जायेंगे।
सोढ़ी ने आधिकारिक बयान में कहा कि पंजाब के कुल 20 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के लिये तोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं।
पुरूष टीम ने पांच में से चार लीग मैच जीतकर तोक्यो में क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक जीतने की उम्मीद जगा दी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।