लाइव न्यूज़ :

एरिक्सन के अचेत होने से पहले ही फीफप्रो ने खिलाड़ियों की थकान को लेकर चेतावनी दी थी

By भाषा | Updated: June 13, 2021 21:23 IST

Open in App

जेनेवा, 13 जून (एपी) फिनलैंड के खिलाफ यूरो 2020 के मैच के दौरान शनिवार को मैदान पर डेनमार्क के खिलाड़ी क्रिस्टियन एरिक्सन के बेहोश होने से पहले फीफप्रो (फीफा के खिलाड़ियों के संघ) ने खिलाड़ियों की थकान की अनदेखी करने को लेकर चेतावनी दी थी।

एरिक्सन कोरोना वायरस महामारी से खेल के प्रभावित होने के बाद एक साल के अंदर अपना 66वां प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेल रहे थे।

इस 29 साल के फुटबॉल खिलाड़ी के अचेत होने के कारणों का हालांकि अभी पता नहीं चला है लेकिन शनिवार को इस मैच के शुरू होने से छह घंटे पहले जारी बयान में फीफप्रो ने एक बार फिर व्यस्त सत्र के कारण अपने सदस्यों (खिलाड़ियों) पर पड़ने वाले दबाव के मुद्दे को उठाया था।

बयान के मुताबिक, ‘‘ हम खिलाड़ियों से शारीरिक और मानसिक रूप से जिस तीव्रता की अपेक्षा की जाती है उससे पड़ने वाले दबाव से अच्छी तरह वाकिफ हैं’’

एरिक्सन ने पिछले एक साल (13 जून 2020 के बाद) के दौरान इटली के अपने क्लब इंटर मिलान के लिए 52 और राष्ट्रीय टीम के लिए 14 मैच खेले हैं। वह 17 साल की उम्र से ही शीर्ष स्तर पर लगतार फुटबॉल खेल रहे हैं। उन्होंने 12 साल के करियर में बिना ब्रेक लिये एजेक्स, टोटेनहम और इंटर मिलान का प्रतिनिधित्व किया है।

फीफप्रो के महासचिव जोनास बेयर-हॉफमैन ने पिछले सप्ताह थकान और चोटों के जोखिम पर कहा था, ‘‘ इमानदारी से कहूं तो हम चिंतित हैं। पिछले कुछ वर्षों से सत्र काफी व्यस्त रहा है और कोरोना वायरस ने इसे और व्यस्त बना दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!